अगले हफ्ते से देशभर में कड़ाके की ठंड का दौर: उत्तराखंड–हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, बिहार में घना कोहरा

Share your love

संवाद 24, शिमला/देहरादून/पटना/भोपाल। देशभर में अगले सप्ताह से सर्दी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बर्फबारी की संभावना है।

21 और 22 दिसंबर को जैसे ही पहाड़ों से बादल छंटेंगे, तापमान में तेज गिरावट आएगी। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से 5–6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसका असर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक देखने को मिलेगा, जिससे मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

हिमालयी राज्यों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिससे तापमान 2–3 डिग्री और गिर सकता है।

कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत

कश्मीर में 21 दिसंबर से सर्दियों का सबसे कठोर 40 दिन का दौर ‘चिल्लई कलां’ शुरू होगा। इस अवधि में भीषण ठंड, भारी बर्फबारी और पाला पड़ने की स्थिति बनती है।

मैदानी राज्यों का हाल

राजस्थान में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी कुछ कमजोर पड़ी है। न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है, हालांकि तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है। शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में घना कोहरा, हादसे

बिहार में घने कोहरे का असर देखने को मिला। विजिबिलिटी कम होने के कारण एक स्थान पर 7 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण संकट

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण शनिवार शाम से GRAP-IV लागू कर दिया गया है। यह स्टेज तब लागू होता है जब AQI 450 से ऊपर पहुंच जाता है। आनंद विहार में AQI 488 और बवाना में 496 दर्ज किया गया, जिससे हालात ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी में पहुंच गए हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News