MP में मासूम से दरिंदगी करने वाले का ‘हिसाब’: पुलिस कस्टडी से भाग रहा था आरोपी सलमान, एनकाउंटर में लगी गोली

Share your love

ब्यूरो रिपोर्ट, रायसेन/भोपाल | संवाद 24 न्यूज़
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) में गोली मार दी है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ एनकाउंटर? अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी सलमान को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद रायसेन के गौहरगंज ले जा रही थी। इसी दौरान ओबेदुल्लागंज के पास जंगलों में पुलिस के वाहन का टायर पंचर हो गया। रात के करीब 3 से 4 बजे के बीच जब आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने मौके का फायदा उठाया।

आंदोलन करते लोग

आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर (SI) श्यामराज सिंह की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए जवाबी फायर किया, जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी। इस घटना में एसआई श्यामराज सिंह भी घायल हुए हैं और उनकी वर्दी फट गई है। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं।

CM ने दिखाई थी सख्ती, SP पर गिरी थी गाज 21 नवंबर को हुई इस घटना के बाद से ही रायसेन समेत पूरे प्रदेश में आक्रोश था। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया था और उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को कमान सौंपी थी। घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधी नगर इलाके से एक चाय की दुकान से दबोचा था। आरोपी ने कबूला कि वह जंगल के रास्ते पैदल चलकर भोपाल पहुंचा था।

मासूम की हालत अभी भी नाजुक पीड़ित बच्ची का इलाज भोपाल एम्स (AIIMS) में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के निजी अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते कई सर्जरी करनी पड़ी हैं। फिलहाल वह आईसीयू में है। बच्ची की मां ने रोते हुए बताया कि दरिंदे ने उनकी फूल जैसी बच्ची को बुरी तरह पीटा था, उसके गाल सूजे हुए थे और शरीर पर खरोंच के निशान थे। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को पूरी तरह रिकवर होने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है।

विधायक बोले- ऐसे दरिंदे को फांसी हो हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपी के एनकाउंटर के बाद कहा कि ऐसे अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा, “मेरी मांग है कि आरोपी सलमान को फांसी की सजा दी जाए और ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक रूप से कुचला जाना चाहिए ताकि अपराध करने से पहले रूह कांप जाए।”

पुलिस की अपील रायसेन पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट न करें।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News