लखनऊ में युवा कांग्रेस का हंगामा: बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़प
Share your love

लखनऊ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया। “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ जोरदार तनातनी देखने को मिली।
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तीखी नारेबाज़ी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हटाकर वैन में बैठाया।
युवा कांग्रेस ने आज हज़रतगंज स्थित चुनाव आयोग दफ्तर का घेराव करने की घोषणा की थी, जिसके लिए सुबह से ही प्रदेशभर से समर्थक लखनऊ पहुंच गए थे। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय और चुनाव आयोग परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।






