अनील अंबानी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 7500 करोड़ की संपत्तियां हुईं जब्त

Share your love

नई दिल्ली, संवाद नेटवर्क।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में उद्योगपति अनील अंबानी और उनके रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों की करीब 7500 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है।

सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई 43 संपत्तियों में मुंबई की पाली हिल स्थित बंगला, नवी मुंबई और ठाणे की अचल संपत्तियां, साथ ही धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (DAKC), नवी मुंबई के हिस्से भी शामिल हैं। इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 4,462 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

ईडी के मुताबिक, अनील अंबानी समूह की कंपनियों रिलायंस इनफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड और अन्य से जुड़े कई परिसंपत्तियों की पहचान की गई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और यूपी में फैली अचल संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।

एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों को कर्ज के रूप में प्राप्त धन का दुरुपयोग कर विदेशी खातों में स्थानांतरित किया गया था। यह राशि बाद में विदेशी निवेश कोषों और कंपनियों में लगाई गई, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा माना गया है।

हालांकि, ईडी के इस कदम पर अनील अंबानी समूह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News