तेलंगाना डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 छात्रों की मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे

Share your love

संवाद 24 डेस्क। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में ICFAI बिजनेस स्कूल के चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, हादसा मोकीला थाना क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। सभी छात्र अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। अत्यधिक गति के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान:

  • कारगयाला सुमित (20) – IBS BBA फाइनल ईयर, कोकापेट
  • निखिल (20) – IBS BBA फाइनल ईयर, मांचीरेवुला
  • देवाला सूर्या तेजा (20) – IBS BBA सेकेंड ईयर, मूल निवासी मांछेरियाल
  • बलमूरी रोहित (18) – MGIT इंजीनियरिंग छात्र, कोकापेट

घायल छात्रा:

  • सुंकारी नक्षत्रा (20) – IBS BBA फाइनल ईयर

चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चेवेल्ला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News