तारिक रहमान की वापसी से पहले ढाका दहला, मोगबाजार फ्लाईओवर से फेंका गया बम, एक मजदूर की मौत

Share your love

संवाद 24 डेस्क। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सुरक्षा अलर्ट के बीच बुधवार शाम बमबाजी की गंभीर घटना सामने आई। मोगबाजार इलाके में फ्लाईओवर से फेंके गए देसी बम की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। यह वारदात तारिक रहमान की प्रस्तावित वापसी से ठीक एक दिन पहले हुई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया।
घटना मोगबाजार में बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड के सामने, वायरलेस गेट क्षेत्र के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने फ्लाईओवर से बम नीचे फेंका, जो गिरते ही फट गया। विस्फोट में सियाम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
फैक्ट्री मजदूर था मृतक
परिजनों ने बताया कि सियाम एक फैक्ट्री में काम करता था और घटना के समय इलाके से गुजर रहा था। बाद में परिवार ने शव की पहचान की। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
जांच में जुटी पुलिस
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के रमना डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर मसूद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम फ्लाईओवर से फेंके जाने की पुष्टि हुई है। हमले के उद्देश्य का अभी पता नहीं चल सका है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी।
हाई अलर्ट के बीच वारदात
तारिक रहमान की वापसी को देखते हुए ढाका में पहले से ही सुरक्षा कड़ी की गई थी। पुलिस के साथ सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ऐसे समय में हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News