सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह में अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; एक हमलावर ढेर

Share your love

संवाद 24, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इस भीषण हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक हमलावर भी शामिल है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर अचानक समुद्र तट के पास पहुंचे और राइफल जैसे हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। बीच पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग रेत पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक हमलावर मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में हिरासत में लिया गया है। पूरे इलाके को घेराबंदी में लेकर तलाशी अभियान चलाया गया।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में लोग जान बचाने के लिए समुद्र तट से भागते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से बॉन्डी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर में यहूदी समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News