शरारत’ पर जोनस ब्रदर्स का देसी तड़का : निक जोनस ने जीता दिल, फैंस बोले- नेशनल जीजू फॉरएवर

Share your love

संवाद 24 नई दिल्ली। बॉलीवुड का क्रेज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका रंग हॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस एक बार फिर भारतीय फैंस के चहेते बन गए हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर निक जोनस ने अपने दोनों भाइयों जो और केविन जोनस के साथ एक डांस रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में तीनों जोनस ब्रदर्स पूरे जोश और मस्ती के साथ गाने की बीट्स पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस रील ने आते ही फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में निक को एक बार फिर प्यार से “नेशनल जीजू” बताते हुए जमकर तारीफ की।

निक जोनस का बॉलीवुड के प्रति लगाव कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह हिंदी फिल्मों के गानों पर रील्स और वीडियोज बनाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन-जावन’ पर भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा। अब ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर उनका नया अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।

खास बात यह रही कि इस बार सिर्फ निक ही नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा के दोनों जेठ—जो और केविन जोनस—भी डांस में उनका पूरा साथ देते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, “नया प्री-शो हाइप गाना अनलॉक हो गया है,” जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स इसे बॉलीवुड और हॉलीवुड के खूबसूरत मेल के तौर पर देख रहे हैं। निक जोनस का यह देसी अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ प्रियंका के पति ही नहीं, बल्कि भारतीय फैंस के दिलों के भी ‘जीजू’ हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News