बिहार की पहली Gen Z विधायक मैथिली ठाकुर: 25 साल की उम्र में रचा इतिहास, इंडियन आइडल से रिजेक्शन से विधानसभा तक का सफर
Share your love

संवाद 24: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 25 वर्षीय लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से जीत दर्ज कर देश की पहली Gen Z विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने RJD के बिनोद मिश्रा को 11,700 से अधिक वोटों से हराया। यह अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की पहली जीत भी है। मैथिली अब तक की सबसे युवा बिहार विधायक हैं।
बचपन से संघर्ष, दिल्ली में 17 बार घर बदला
मैथिली की प्रारंभिक शिक्षा मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुई। पांचवीं के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीतकार, मां भारती ठाकुर गृहिणी हैं। दो छोटे भाई ऋषभ (तबला वादक) और अयाची (गायक/हारमोनियम कलाकार) भी संगीत में सक्रिय हैं।
दिल्ली आने के बाद परिवार को 17 बार घर बदलना पड़ा, क्योंकि संगीत का रियाज लोगों को परेशान करता था। अक्सर वे एक कमरे में रहते थे, जो किसी और के घर से जुड़ा होता था।
इंडियन आइडल में रिजेक्ट होने के बाद मिली पहचान
मैथिली ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स, इंडियन आइडल जूनियर जैसे रियलिटी शोज़ में ऑडिशन दिए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2017 में कलर्स टीवी के शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में फर्स्ट रनर-अप बनीं और यहीं से उनकी पहचान बनी।
उनका मैथिली लोकगीत, भक्ति संगीत, भोजपुरी और शास्त्रीय गायन भारत सहित विदेशों तक लोकप्रिय है। 20 साल की उम्र तक वे इंटरनेशनल लेवल पर प्रस्तुति देने लगी थीं।
सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स
- YouTube: 5 मिलियन+
- Instagram: 6 मिलियन+
- Facebook: 14 मिलियन+
आय और संपत्ति
चुनावी हलफनामे में मैथिली ने
- ₹2.32 करोड़ चल संपत्ति
- ₹1.5 करोड़ अचल संपत्ति घोषित की है।
कुल संपत्ति ₹3.82 करोड़ से अधिक बताई जाती है।
टाइम्स नाउ रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति शो ₹5–7 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उनकी आय का बड़ा स्रोत हैं– संगीत कार्यक्रम, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट।
सम्मान और उपलब्धियां
- 2021 – उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार
- 2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
- 2022 – NHRCCB इंडिया प्राइड अवॉर्ड
- बिहार के मधुबनी जिले के लिए इलेक्शन आइकॉन भी रह चुकी हैं





