
अलीपुर जलेसर में जल्द आकार लेगा नया आंगनबाड़ी केंद्र, 9.98 लाख रुपये से होगा निर्माण
कन्नौज। सदर विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर जलेसर गांव में रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की शुरुआत के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने हवन में आहुतियां देकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।…









