Anuj Singh

Anuj Singh

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनोद कुमार गौड़ ने जिले के 333 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध…

137 करोड़ के बजट पर लगी मुहर, लेकिन बंदरों और भ्रष्टाचार के आरोपों ने खींचा ध्यान

फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 137 करोड़ रुपये के बजट प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास, कर्मचारियों के…

भाई ने देख लिया बहन का राज, प्रेमी ने मार दी गोली: 10 साल के बेटे ने खोली मां की करतूत

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की गोली मारकर हत्या करवा दी। हत्या…

कुम्हरौर के संविलियन विद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच तेज

फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुम्हरौर के संविलियन विद्यालय में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के…

मेरठ में चमका फर्रुखाबाद का नाम, जूलॉजी सेमिनार में सम्मानित हुए डॉ. रोहित कनौजिया

फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ निवासी डॉ. रोहित कनौजिया को मेरठ में आयोजित जूलॉजी से जुड़े एक महत्वपूर्ण सेमिनार में सम्मानित किया गया। देशभर से चयनित प्रतिभागियों के बीच उन्हें यह सम्मान शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लगातार किए जा…

दिल्ली रूट पर पहले बस भेजने को लेकर फर्रुखाबाद बस स्टॉप पर बवाल

फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप पर बुधवार को दिल्ली जाने वाली बसों को पहले रवाना करने को लेकर दो बसों के चालक और परिचालकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई,…

हाईकोर्ट से मिली राहत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ सके अनुराग दुबे

फर्रुखाबाद जिला जेल में बंद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अनुराग दुबे की जमानत मंजूर कर दी, जिसके बाद स्थानीय गैंगस्टर कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी…

आलू पर सियासत गरम: फर्रुखाबाद से लखनऊ तक किसानों की हुंकार

फर्रुखाबाद में आलू किसानों ने मंगलवार को अपनी उपज के उचित दाम और सरकारी संरक्षण की मांग को लेकर ‘आलू किसान बचाओ यात्रा’ निकाली। सातनपुर मंडी से शुरू हुई यह यात्रा लखनऊ स्थित राजभवन तक जाएगी, जहां किसान राज्यपाल को…

दो साल से बंद पीकू वार्ड में मिला दवाओं का भंडार, सीएमओ ने जताई नाराजगी

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बंद पड़े पीकू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। करीब दो वर्षों से बंद इस वार्ड में बड़ी मात्रा में दवाएं स्टोर करके रखी गई…

47वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, जिला मुख्यालय पर जुटे नेता और कार्यकर्ता

फर्रुखाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय आवास विकास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,…