खेत में सिंचाई के दौरान किसान की संदिग्ध हालात में मौत, बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। कादरी गेट थाना क्षेत्र के नगला कलार गांव में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय हरनाथ सिंह के रूप में हुई है। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में खेत से उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, हरनाथ सिंह शुक्रवार को अपने खेत में पानी लगाने गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन तुरंत उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अपने पीछे छह बेटियां और एक बेटे का परिवार छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News