कैश कलेक्शन कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; ₹1.84 लाख बरामद

संवाद 24 संवाददाता। कादरी गेट थाना क्षेत्र में कैश कलेक्शन कर्मी को गोली मारकर की गई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

रविवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल कुमार ने इस वारदात की पूरी योजना बनाई थी। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने छोटे भाई और चचेरे भाई के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।

आरोपी पहले उसी कार्यालय से जुड़ा हुआ था, जहां कैश कलेक्शन कर्मी नियमित रूप से बड़ी रकम लेने आता था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर बाहर काम करने लगा था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से ₹1 लाख 84 हजार 500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पीड़ित से कुल ₹7 लाख की लूट की गई थी। फरार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से मामले का खुलासा किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News