बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट-लुक जारी, दर्शकों ने की सुनील शेट्टी से तुलना

Share your love

संवाद 24 (न्यूज़ डेस्क) फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से एक्टर अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर में अहान एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। युद्ध के बीच खड़े, चेहरे पर खून के निशान और हाथों में टैंक गन लिए उनका लुक काफी तेज़ और प्रभावशाली लग रहा है।

पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है—
“लहरों से भी मजबूत, तूफान से भी भयानक।”
फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

लोगों ने की सुनील शेट्टी से तुलना

अहान के आर्मी अवतार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी (अन्ना) से करनी शुरू कर दी।
एक यूजर ने लिखा— “अहान की रियल एंट्री अब होगी बॉलीवुड में।”
दूसरे ने कमेंट किया— “ऐसा लग रहा है कि बॉर्डर 2 में अन्ना फिर लौट आए हैं।”

कई स्टार्स के साथ बड़े पैमाने की वॉर फिल्म

बॉर्डर 2, 1997 की सुपरहिट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस बार फिल्म में एयरफोर्स ऑपरेशन्स, ग्राउंड बैटल और बड़े युद्ध सीक्वेंस शामिल होंगे। मेकर्स इसे देशभक्ति से जुड़ी सबसे बड़ी वॉर फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

विवाद में क्यों घिरी थी बॉर्डर 2?

फिल्म की शूटिंग के बीच यह तब विवादों में आई, जब FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर आपत्ति दर्ज की। संगठन ने आरोप लगाया कि दिलजीत ने हाल ही में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम किया था, जबकि ऐसे सहयोग पर भारत में प्रतिबंध है। FWICE ने देशभक्ति फिल्म में ऐसे कलाकार को शामिल करना ‘राष्ट्रीय भावना के खिलाफ’ बताया और दिलजीत को फिल्म से हटाने की मांग की।

कैसे सुलझा विवाद?

मेकर्स ने लिखित स्पष्टीकरण दिया कि दिलजीत की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और उनकी जगह बदलने से फिल्म को कई करोड़ का नुकसान होगा। स्पष्टीकरण स्वीकार करने के बाद FWICE ने भविष्य में नियम पालन की शर्त पर बैन हटाया।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News