27 मई 2026 का वैदिक पंचांग एवं विस्तृत राशिफल

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री
वैदिक ज्योतिष, धर्मनिर्णय एवं कर्मकांड विशेषज्ञ
अंग्रेजी दिनांक 27 मई 2026, बुधवार

कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाब्द – 5128
विक्रम संवत् – 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत् – 1948
सम्वत्सर – रौद्र
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म

मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी प्रातः 07:50 तक, तत्पश्चात् द्वादशी
वार – बुधवार

नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – हस्त प्रातः 07:46 तक, तत्पश्चात् चित्रा
योग – सिद्धि प्रातः 08:10 तक, तत्पश्चात् व्यतीपात
करण – बव प्रातः 07:50 तक, तत्पश्चात् बालव रात्रि 08:35 तक

चंद्र गोचर
चन्द्रमा – कन्या राशि में रात्रि 08:45 तक, तत्पश्चात् तुला राशि में प्रवेश।

सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 05:27
सूर्यास्त – 07:26
अभिजित मुहूर्त – आज अभिजित मुहूर्त नहीं है (बुधवार होने के कारण)
राहुकाल – दोपहर 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा में (बुधवार होने के कारण)

व्रत-पर्व एवं विशेष योग

  1. पुरुषोत्तमा (कमला/पद्मिनी) एकादशी व्रत: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। अधिकमास या विशेष संजोगों में आने वाली इस एकादशी को पुरुषोत्तमा, कमला या पद्मिनी एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा, मोक्ष और सुख-समृद्धि प्रदायक है।
  2. व्यतीपात योग: प्रातः 08:10 के बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा। इस योग में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, परंतु मंत्र जप, मानसिक आराधना और दान-पुण्य का फल अनंत गुना होता है।

विशेष जानकारी
आज एकादशी तिथि का उत्तरार्ध और बुधवार का अनूठा संयोग है। चन्द्रमा रात्रि 08:45 तक कन्या राशि में रहकर बुध के साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे, तत्पश्चात् तुला राशि में जाएंगे। आज के दिन श्री राधा-कृष्ण और भगवान पुरुषोत्तम की पूजा में पीले फल, तुलसी दल और कमल पुष्प अर्पित करना सौभाग्य जगाता है। बुधवार को एकादशी होने से बुध ग्रह जनित दोषों की शांति के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ रामबाण सिद्ध होगा।

आज का राशिफल: 27 मई 2026, बुधवार

मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में दोपहर तक बड़ी सफलता मिल सकती है। एकादशी व्रत के प्रभाव से मानसिक संताप दूर होंगे। शत्रुओं पर कड़ा नियंत्रण रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सुखद रहेंगी।
उपाय – भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं और केला दान करें।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है। बौद्धिक कौशल से आप कठिन कार्यों को भी सरल बना लेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बने हुए हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय – विष्णु चालीसा का पाठ करें और लक्ष्मी नारायण को मिश्री का भोग लगाएं।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
भूमि, भवन और वाहन से संबंधित सुखों में वृद्धि होगी। माता का स्नेह और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। शाम के समय घर में धार्मिक माहौल रहेगा।
उपाय – भगवान गणेश को १०८ दूर्वा अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम सुनें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके पराक्रम और पुरुषार्थ की समाज में सराहना होगी। छोटे भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कूटनीति में आज आप सफल रहेंगे। एकादशी के पावन अवसर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है।
उपाय – शिवलिंग पर मिश्री और गंगाजल अर्पित करें।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बैंक-बैलेंस बढ़ाने वाला रहेगा। वाणी की सौम्यता से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। आभूषण या कीमती धातुओं का क्रय संभव है।
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रात्रि 08:45 तक चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जो आपको मानसिक शांति और तेज प्रदान करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
उपाय – मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की आरती करें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, टी, तू, ते)
दिन के पूर्वार्ध में खर्चों की अधिकता से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। परोपकार और धार्मिक कार्यों में धन व्यय होने के योग हैं। सुदूर स्थानों या विदेश से जुड़े व्यापार में प्रगति होगी। रात्रि के बाद मानसिक स्थिति और बेहतर होगी।
उपाय – श्रीसूक्त का पाठ करें और दीप दान करें।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय के स्रोतों में अप्रत्याशित और बड़ी वृद्धि होने के प्रबल योग बने हुए हैं। पुरुषोत्तमा एकादशी पर किया गया कोई भी पुराना निवेश आज बड़ा आर्थिक मुनाफा दे सकता है। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र और आजीविका के लिए आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी या अनुकूल पद मिल सकता है। सरकारी या राजकीय कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पिता का मार्गदर्शन व्यापार में तरक्की दिलाएगा।
उपाय – गुरुदेव का आशीर्वाद लें और चने की दाल का दान करें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्य आज आपका पूर्ण साथ दे रहा है। पुरुषोत्तमा एकादशी के पावन पर्व पर किसी तीर्थ यात्रा या देव दर्शन का संजोग बनेगा। समाज के वरिष्ठ और विद्वान लोगों से भेंट होगी, जिससे आपकी ख्याति बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे।
उपाय – शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के नीचे दीप दान करें।

कुंभ(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से व्यतीत करने का है। व्यतीपात योग और अष्टम चन्द्रमा के कारण वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें। जोखिम भरे निवेश और सट्टे से पूर्णतः दूर रहें। शाम के बाद स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगी।
उपाय – महामृत्युंजय मंत्र की एक माला जपें और जरूरतमंदों को जल दान करें।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दाम्पत्य जीवन में मधुरता और आपसी विश्वास बढ़ेगा। साझेदारी के व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारिक विस्तार के लिए नए अनुबंध आज सफल रहेंगे। सामाजिक जीवन में आपकी साख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय – श्री हरि नारायण को पीले पुष्प चढ़ाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभम भवतु।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *