फर्रुखाबाद में हिंदू समाज पार्टी का संगठन विस्तार, आशीष गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

हिन्दू समाज पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेतृत्व ने नई टीम की घोषणा की। इस दौरान आशीष गुप्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा के निर्देश पर आशीष गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम जिले में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करेगी।

नई जिला कार्यकारिणी में एडवोकेट सुनील दीपक शुक्ला, दीपक मिश्रा, लकी पटेल, राम लखन बाल्मीकि, सुनील मिश्रा, अनुज शर्मा और प्रतीक भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहन कश्यप और आलोक मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति प्रकाश बाजपेई को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राहुल गुप्ता, सूरज बाथम, शशिकांत पाराशर, अमन राजपूत, लकी सक्सेना, रुद्र सक्सेना और रजत बाजपेई सहित अन्य सदस्यों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतिक सारस्वत को कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा को मीडिया प्रभारी, आदित्य प्रताप सिंह को प्रचार मंत्री और प्रदीप दुबे को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले में हिंदू समाज पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News