कन्नौज में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 25 फरवरी से 4 मार्च तक आवेदन

संवाद 24 संवाददाता। किसानों के लिए कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उप निदेशक कृषि, संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रीकरण पर सब मिशन तथा फसल अवशेष के इन-सीटू प्रबंधन योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक, पावर वीडर, पावर टिलर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पैकिंग मशीन, सोलर ड्रायर, क्लीनर कम ग्रेडर, मिलेट मिल, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, स्ट्रॉ रीपर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, बेलिंग मशीन, एम.बी. प्लाऊ, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रेक सहित अन्य छोटे कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

विभागीय पोर्टल 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 4 मार्च 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए खुला रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जनपद कन्नौज के इच्छुक किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर ‘किसान कॉर्नर’ में उपलब्ध ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से उत्पादन लागत में कमी और उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News