तालग्राम CHC में डॉक्टरों की देरी से मरीज परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

संवाद 24 संवाददाता। तालग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय के बाद भी कई बार डॉक्टर और संबंधित स्टाफ अस्पताल में मौजूद नहीं रहते, जिससे उपचार के लिए आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज सुबह ही अस्पताल पहुंच जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों के समय पर न आने के कारण ओपीडी सेवाएं देर से शुरू होती हैं। कई मरीजों ने शिकायत की कि लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता और कई बार मजबूर होकर बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ता है।

टीकाकरण कक्ष में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण के लिए आने वाले परिजनों को भी स्टाफ के देर से पहुंचने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा झेलनी पड़ती है।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) स्वदेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस तरह की लापरवाही की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि तालग्राम CHC के अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News