बागपत में महिला ने भतीजे से रचाई शादी, पति बना गवाह

संवाद 24 बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने जेठ के बेटे (भतीजे) से विवाह कर लिया। इस विवाह की खास बात यह रही कि महिला का पति स्वयं इस शादी में गवाह बना।

जानकारी के अनुसार, दोघट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का अपने जेठ के बेटे के साथ लगभग पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहे।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी सहमति के बाद दोनों ने थाने के सामने एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह कर लिया, जहां संबंधित लोगों की मौजूदगी में औपचारिकताएं पूरी की गईं।

घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह करने के कारण कानूनी तौर पर किसी प्रकार की आपत्ति सामने नहीं आई है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News