पीएसएम पीजी कॉलेज कन्नौज में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, लक्ष्मी और अफरोज बने ओवरऑल चैंपियन
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। पीएसएम पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार शाम भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी को छात्रा वर्ग का ओवरऑल चैंपियन तथा बीए प्रथम वर्ष के छात्र अफरोज को छात्र वर्ग का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम, काजल बानो ने द्वितीय और चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में आमिनी यादव प्रथम, रोशनी सैनी द्वितीय और नव्या बाजपेई तृतीय रहीं। लंबी कूद में लक्ष्मी ने पहला, अंशिका ने दूसरा तथा लक्ष्मी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऊंची कूद प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रथम, पारुल जोशी द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में काजल बानो की टीम विजयी रही।
छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में 400 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ दोनों में अफरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में अमन द्वितीय और सचिन तृतीय रहे, जबकि 1500 मीटर दौड़ में सचिन द्वितीय तथा फैसल अली तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय और अभय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष के छात्र सोयल को भारोत्तोलन प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया।
समापन समारोह में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह के साथ-साथ डॉ. अमित सचान, डॉ. सुरेंद्र कुमार, रेणु त्यागी, शीशपाल, लक्ष्मी नारायण, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. संगीता पांडे, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. श्याम कुमार बाजपेई और श्रद्धा मिश्रा सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।






