युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बिना सूचना अंतिम संस्कार किया

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के भुन्ना कटरा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित रूप से मोटरसाइकिल न मिलने से आहत होकर गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और सनसनी का माहौल फैल गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

मृतक की पहचान भुन्ना कटरा निवासी शिवम प्रजापति (24 वर्ष), पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मोटरसाइकिल की मांग को लेकर परेशान था, और इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस आवश्यक जानकारी लेकर वापस लौट गई। परिजनों ने बाद में अरौल थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना पूर्व में प्राप्त नहीं हुई थी। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News