खैरनगर से 101 कांवड़ियों का जत्था लौधेश्वर धाम के लिए रवाना
Share your love

संवाद 24 बांसवाड़ा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए तिर्वा तहसील क्षेत्र के खैरनगर गांव से 101 शिवभक्तों का कांवड़ियों का जत्था लौधेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू यादव, समाजसेवी राजू यादव, अधिवक्ता कल्पेंद्र सिंह तथा न्यू बार अध्यक्ष सुभाष सहित कई लोगों ने कांवड़ियों को एकत्रित कर उनका माल्यार्पण किया और सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की।
कांवड़ियों ने बताया कि वे पहले गंगा तट पर स्नान करेंगे और वहीं से पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए लौधेश्वर धाम पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के बाद सभी शिवभक्त अपने-अपने घरों को लौटेंगे।
ग्रामीणों ने कांवड़ियों की यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए उनके लिए मार्ग में आवश्यक सहयोग और व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात भी कही।






