कन्नौज के यश अभिषेक ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

संवाद 24 संवाददाता। ताहपुर (छिबरामऊ) निवासी और आशा पब्लिक स्कूल के छात्र यश अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। हरिद्वार में आयोजित सुब्रता क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया, साथ ही नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

यह प्रतियोगिता 18 से 21 जनवरी 2026 तक Indian Powerlifting Federation के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के शीर्ष पावरलिफ्टर्स ने भाग लिया। कक्षा 12 के छात्र यश अभिषेक ने जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान यश ने स्क्वाट में 155 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 77.5 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम वजन उठाया। यह प्रदर्शन उनकी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, संतुलन और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, जिसके आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यश अभिषेक की इस उपलब्धि पर विद्यालय, परिवार और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। आशा पब्लिक स्कूल के संस्थापक मनोज दीक्षित, डायरेक्टर श्रीमती सच्ची दीक्षित, चेयरमैन मिलन दीक्षित और प्रधानाचार्य आर. के. पांडेय ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कन्नौज जिले के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *