
संवाद 24 संवाददाता। ठठिया कस्बा स्थित शुभम मोटर्स पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अयोध्या से कई बार सांसद रहे विनय कटियार का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर प्रतिष्ठान को फूल-मालाओं से सजाया गया और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर शुभम मोटर्स के संचालक संतराम कटियार ने अपने सहयोगियों के साथ विनय कटियार का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
स्वागत कार्यक्रम में सौरभ कटियार, मनोज अवस्थी, योगेश कटियार, दीपक कटियार, राजन अवस्थी, राम जी अग्निहोत्री, शुभम कटियार अनय कटियार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विनय कटियार के साथ मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे ठठिया कस्बे के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता का आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है।






