बाराबंकी में तोगड़िया की दो-टूक: जनसंख्या नियंत्रण कानून लाओ, बड़े परिवारों की सरकारी मदद रोको

संवाद 24 बाराबंकी। एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत में एक नया जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना राष्ट्रीय हित में है और इसके लिए सख्त कानूनी प्रावधानों की आवश्यकता है।

तोगड़िया ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून में परिवार की संतान संख्या दो से अधिक नहीं होने से संबंधित प्रावधान शामिल किए जाएँ। उन्होंने कहा कि इस सीमा से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सहायता और कल्याणकारी लाभों से रोकने जैसे दंडात्मक उपायों पर विचार होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परिवार में निर्धारित सीमा से अधिक बच्चे (तीसरा बच्चा) जन्म लेते हैं, तो उन परिवारों को सरकारी राशन, शिक्षा, योजनाओं, सरकारी नौकरियों और अन्य सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए। यह प्रस्तावित नीति जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लक्ष्य से जोड़ा गया है।

तोगड़िया के अनुसार, इस कानून का मकसद केवल जनसंख्या नियंत्रण करना नहीं है, बल्कि समाजिक संरचना को संतुलित रखना और संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि जब तक जनसंख्या वृद्धि काबू में नहीं आएगी, तब तक सामाजिक व आर्थिक विकास की दिशा में पूर्ण प्रगति संभव नहीं होगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *