
संवाद 24 संवाददाता। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में अलाव तापते समय एक 62 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नरसिंहपुर निवासी सुरेश चंद्र की पत्नी मालती देवी (62) आज सुबह अपने घर के आंगन में अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर अमित कुमार के अनुसार, महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।






